Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : 35 करोड़ का रिटायर्ड एआरटीओ..ललित कुमार के घर से मिला 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और करोड़ों की संपत्ति …

लखनऊ में परिवहन विभाग के छोटे से रिटायर अफसर के घर छापे में “कुबेर का खजाना” मिला। इतना सोना चांदी, जवाहरात, प्लाट मकान दुकान दुकान देख विजिलेंस वालों को “चक्कर” आ गया। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की। विजिलेंस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, लग्जरी वाहन, भारी मात्रा में निवेश संबंधी दस्तावेज तथा कई चल-अचल संपत्तियों के रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।

ललित कुमार के ठिकानों पर UP विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी बरामद। यूपी विजिलेंस की कार्रवाई में परिवहन विभाग के रिटायर अफसर ललित कुमार के ठिकानों से अकूत संपत्ति बरामद होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में करीब 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। दावा है कि विजिलेंस टीम को ललित कुमार से जुड़े बंगले, कोठियां, दुकानें, मकान, खेत और अन्य संपत्तियों के कागजात भी मिले हैं। छापे में मिली दौलत देखकर टीम भी हैरान रह गई। ट्रांसपोर्ट विभाग का एक रिटायर अफसर और इतनी बेहिसाब संपत्ति। अब यही सवाल जांच के केंद्र में है। विजिलेंस अब यह पता लगा रही है कि यह सोना-चांदी और संपत्तियां ललित कुमार ने अपनी वैध आय से खरीदीं या फिर भ्रष्टाचार की कमाई से खड़ा किया गया यह पूरा साम्राज्य है।