लखनऊ (अमित श्रीवास्तव ,विशेष संवाददाता ):केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मुंबई स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित “INDIA CHEM 2026” का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
:शिवा शर्मा कांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ लाया गया है। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर को भी लाया गया है।
– तीनों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है, रिमांड 24 अक्टूबर तक है
– नागपुर जिला अदालत में मजिस्ट्रेट एस.डी. कामत की कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड मंजूर की
यूपी पुलिस सड़क मार्ग से 920 KM का सफर तय कर लखनऊ लेकर आई, पहले फ्लाइट से लाने की योजना थी
आज तीनों को हजरतगंज कोतवाली में बयान दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर जेल भेजा जाएगा
क्या है मामला:
9 अक्टूबर को लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की फ्लैट से गिरने से मौत हो गई थी। परिवार ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर ब्लैकमेल और हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे और 10 दिन तक पुलिस को छकाते रहे, आखिरकार नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार हुए।
शिवा शर्मा हत्याकांड: 10 दिन की फरारी के बाद नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे, बहन और ड्राइवर भी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी होगा




