Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

CM PC : उत्तरप्रदेश आज भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है : CM

लखनऊ ( राजू ,स्टेट हेड ): प्रगति पोर्टल के संबंध में मीडिया को जानकारी देते  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की  मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर के हमारे प्रोजेक्ट्स, सामाजिक योजनाएं, सिस्टम रिफॉर्म को लेकर टीम इंडिया के अप्रोच को प्रगति पोर्टल के माध्यम से सुदृढ किया गया। यह दिखाता है मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस हमारी कार्यशैली कैसे बन सकती है,यह पोर्टल उसका आधार बना है।

प्रगति के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर 86 लाख करोड़ की परियोजना को गति मिली है, जिसमे 377 प्रमुख परियोजनाओं को सीधे प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर और समीक्षा की जाती है। 3162 में से 2958 मुद्दों का समाधान हुआ है, यह सिर्फ आंकड़ा नही, गवर्नेंस की क्रेडिबिलिटी को भी दर्शाता है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
 उत्तरप्रदेश आज भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है, देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स उत्तरप्रदेश में संचालित हो रहे हैं।

यूपी को एक्सप्रेस वे राज्य के रूप में पिछले 8 वर्षों में स्थापित करने में हमको सफलता प्राप्त हुई, रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क, देश की पहली रैपिड रेल उत्तरप्रदेश में शुरू हुआ, देश का पहला रोपवे यूपी में बन रहा है, ये सभी प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से इसलिए चले क्योंकि इनकी समीक्षा लगातार होती रही, प्रगति पोर्टल के माध्यम से यह बढ़ाया गया।

यूपी में 4 लाख 19 हजार करोड़ रु के 65 बड़े प्रोजेक्ट हमारे प्रगति अंतर्गत आते हैं, इसमे 26 प्रोजेक्ट कमीशन्ड हो चुके हैं, 39 प्रोजेक्ट निर्माण के अलग अलग चरण में हैं। राजस्व, पॉल्यूशन बोर्ड, नगर विकास आदि सभी से जुड़े मामलों का एक साथ समन्वय बनाकर समाधान किया जाता है।

प्रगति प्लेटफॉर्म ने टीम इंडिया स्पीरिट को और अधिक प्रभावी बनाया है, केंद्र व राज्य जब एक साथ जुड़कर आगे बढ़ते हैं तो रिजल्ट भी उतना ही अच्छा हमारे सामने आता है।  प्रधानमंत्री जी के विजन को प्रगति पोर्टल माध्यम से प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में हमे मदद मिली है। अब समस्या पर चर्चा नही, समाधान पर चर्चा होती है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ