अयोध्या( DNM NETWORK):मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये सर्वप्रथम आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया कि अयोध्या में महापौर के साथ ही विभिन्न नगर निकाय चुनाव में आप सभी ने पूरे उत्साह से भाग लेकर डबल इंजन की सरकार पर विश्वास किया। डबल इंजन की भाजपा सरकार आपके सहयोग से गांव हो या शहर हो अनेक स्तर पर जनसुविधायें और बुनियादी विकास की योजनाओं को लेकर बिना भेदभाव को गरीब कल्याणकारी योजनाओं की समान रूप से प्रत्येक तबके तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्वता के साथ कार्य कर रही है। आज उसी श्रृंखला में लगभग 2 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास अकेले अयोध्या लोकसभा सीट के अन्दर हो रहा है। इसके लिए मैं आप सबको हृदय से बधाई देता हूं। आज हमारी अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है और यह जनपद सबसे वैभवशाली जनपद बन रहा है। एक बार फिर से अयोध्या त्रेतायुग की याद दिला रहा है। जब राम राज्य की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। यह वही अयोध्या है जिसका 6 वर्ष पहले लोग नाम लेने से संकोच करते थे और आपने देखा होगा कि मैं महीने डेढ़ महीने में मैं स्वयं ही आ जाता हूं और यहां की विकास योजनाओं का निरीक्षण व समीक्षा करता हूं। मैं कल दोपहर के बाद आ गया और देर रात्रि 12 बजे तक यहां की विकास की परियोजनाओं को देखता रहा आज सुबह पूज्य संतो ंके साथ बैठक करके और अभी आपके साथ संवाद बनाने के लिए महात्मा भरत की पावक साधना स्थली का दर्शन करने के लिए मैं आया हूं। महात्मा भरत का चरित्र हर भारतवासी को एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।
मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि कल रात 11 बजे सूर्यकुंड देखा मुझे याद है कि आज से तीन-चार वर्ष पहले जब सूर्यकुंड गए थे तो यह जर्जर था। पानी सड़ रहा था। कोई पुरसाहाल नहीं था, लेकिन अब सूर्यकुंड ने अहसास करा दिया कि अयोध्या इसी प्रकार से बनेगी। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रारंभिक रूप में कार्य के कारण परेशानी हो रही होगी, लेकिन बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुरुआती कठिनाई झेलनी पड़ती है। अगले चार-छह महीने में अयोध्या की सड़कें दिल्ली की राजपथ सी लगेंगी। हमने उसका नाम रामपथ ही रखा है। हनुमानगढ़ी के पीछे से सुग्रीव किला के पास से श्रीराम जन्मभूमि के लिए जो मार्ग जा रहा है, भक्तिपथ के रूप में शानदार मार्ग बनने जा रहा है। अयोध्या में इससे पहले इतने चैड़े मार्ग नहीं थे। पंचकोसी, 14 कोसी, चैरासीकोसी, नया बाईपास, रिंग रोड, फ्लाईओवर बन रहे हैं। चिकित्सालयों, शिक्षाकेंद्रों के विकास कार्यक्रमों को बढ़ाया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बड़ी सिटी अयोध्या से जुड़ना चाहती है। यह नई अयोध्या है। इस बार दीपोत्सव का 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखिए। सभी घाटों, मठ-मंदिर, सूर्यकुंड-भरत कुंड के साथ दीपोत्सव में अयोध्या के हर घर में दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम होने चाहिए। अभी से इसकी तैयारी प्रारंभ कर दें। अगले वर्ष हमारे श्रीराम आने वाले हैं। अपने घर-महल में विराजमान होने वाले हैं। इसकी तैयारी दीपोत्सव के साथ प्रारंभ होनी चाहिए। जैसे वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 21 जून को योग महोत्सव का कार्यक्रम होगा। हमें इनसे जुड़ना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। भारत मानवता कल्याण का नेतृत्व करता दिख रहा है।
जनसभा के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के 44 परियोजनाओं जिसकी लागत रूपये 21251.98 लाख का लोकार्पण किया जा रहा है। लोकार्पित परियोजनाओं के अन्तर्गत नगर विकास के 05, लोक निर्माण विभाग की 13, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की 02, माध्यमिक शिक्षा विभाग की 05, आवास एवं शहरी नियोजन की 13, पर्यटन के 02 तथा नामामि गंगें, सिंचाई एवं जल संसाधन, पंचायती राज विभाग, आयुष विभाग की एक-एक परियोजनायें सम्मिलित है। लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं में पंचायती राज विभाग द्वारा जनपद के 500 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय एवं वाचनालयों की स्थापना की गयी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में शिक्षा एवं प्रतियोगिता के प्रति जागरूकता में वृद्वि हो सकेगी। इसी क्रम में जनपद के 38 परियोजनाओं जिसकी लागत रूपये 176323.17 लाख का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग के 32, व्यावसायिक शिक्षा विभाग की 04, चिकित्सा शिक्षा विभाग की 01 एवं गृह विभाग की 01 परियोजनायें सम्मिलित है। इस प्रकार कुल 82 परियोजनायें जिनकी कुल लागत रूपये 197575.15 लाख है, का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग 10.775 किमी0 रूपये 47322.10 लाख की लागत से 04 लेन में चैड़ीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। चैदह कोसी परिक्रमा मार्ग 23.94 किमी0 रूपये 114024.06 लाख की लागत से 04 लेन में चैड़ीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लाभार्थी परक योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना व शहरी के अन्तर्गत घरों की चाभियां प्रदान की।





