Breaking

कब थमेगी गिरावट? चांदी फिर क्रैश… झटके में ₹16000 सस्ती, सोना भी फिसला

* सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट थमती हुई नजर नहीं आ रही है.
* बजट वाले दिन भारी गिरावट के बाद सोमवार को भी Gold-Silver क्रैश नजर आए.
* चांदी तो खुलते ही करीब 16000 रुपये सस्ती हो गई.
* चांदी की कीमतें बीते सप्ताह के गुरुवार को इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकलने के बाद से ही लगातार क्रैश हो रही हैं.
बीते कारोबारी दिन सिल्वर प्राइस तगड़ी गिरावट और फिर रिकवरी के बाद अंत में 2,65,652 रुपये पर क्लोज हुआ था और सोमवार को जैसे ही कारोबार ओपन हुआ, तो ये गिरकर 2,55,652 रुपये प्रति किलो पर आ गया और फिर इसके कुछ ही मिनटों बाद ये 2,49,713 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि चांदी वायदा 15,943 रुपये और सस्ती हो गई.