Breaking खेलजगत

Sports: भारत से मैच बायकॉट पर ICC का कड़ा रुख…. पाकिस्तानी टीम को दी बड़ी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान सरकार की ओर से अपनी राष्ट्रीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चुनिंदा मैच खेलने के निर्देश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ICC ने कहा है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक और लिखित सूचना की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन इस तरह का फैसला वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना के खिलाफ है. पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला किया है उसकी टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगी. ये मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है.