Breaking उत्तर प्रदेश बरेली

बरेली में लव जिहाद से जुड़ा एक और मामला सामने आने के बाद मचा हड़कम्प

बरेली में लव जिहाद से जुड़ा एक और मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। इस बार मुस्लिम समुदाय की लड़की के अपहरण का आरोप हिन्दू समुदाय के लड़के पर लगा है। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया है। और कोर्ट में बयान करा के लड़के के साथ भेज दिया है…
अलीशा के परिजनों का कहना है की उनकी बेटी मनोज सक्सेना के यहाँ जॉब करती थी वही अमन नाम का लड़का उसे अपने साथ ले गया। अलीशा के पिता ने बताया की एक दिसम्बर को उनकी लड़की बैंक से पैसे निकालने गई थी तब से वापिस नही आई। जिसके बाद उन्होंने मनोज से बात की मनोज ने अलीशा से मिलवाने की बात कही और फिर उसने अपना फोन बंद कर लिया। जिसके बाद अलीशा के पिता ने 5 दिसम्बर को प्रेमनगर थाने में तहरीर दी की उनकी बेटी का मनोज और अमन ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर लकड़ी की तलाश शुरू कर दी और 6 दिसम्बर को लड़की पुलिस ने बरामद कर लिया।
अलीशा के पिता का कहना है की पुलिस और अमन की तरफ के लोगो ने अलीशा पर बहुत दबाब बनाया है। पुलिस ने उन्हें अलीशा से एक भी बार मिलने तक नही दिया। उनका कहना है की उन्हें नही पता की अलीशा किस हालात में है और कहा है। अलीशा की मा का कहना है की उन्हें डर है की कही उनकी लड़की की अमन हत्या न कर दे।

वही इस मामले में एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है की 5 दिसम्बर को प्रेमनगर थाने में अलीशा के पिता ने तहरीर दी की उनकी बेटी का मनोज और अमन ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर लकड़ी की तलाश शुरू कर दी और 6 दिसम्बर को लड़की पुलिस ने बरामद कर लिया। अलीशा को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद उसके कोर्ट में बयान करवाये गए। एसपी सिटी ने बताया की लड़का और लड़की दोनो बालिग है और लकड़ी ने कोर्ट में लड़के ले पक्ष में बयान दिए जिसके बाद कोर्ट ने अलीशा को अमन के साथ उसके घर भेज दिया। उन्होंने बताया की इसमें धर्म परिवर्तन की कोई बात नही है।वही एस पी सिटी का कहना है कि164 के बयान के वाद दोनो पति पत्नी के रूप में रह रहे है और दोनों ने लव मैरिज कर ली है।