Breaking मुंबई

Mumbai News : रिलायंस जियो की सर्विस एक बार फिर से मुंबई में हुई ठप

रिलायंस जियो की सर्विस एक बार फिर से मुंबई में ठप पड़ गई है। मुंबई सर्किल कई इलाकों के यूजर्स ना कॉल कर पा रहे हैं और ना ही इंटरनेट इस्तेमाल कर पा रहे हैं। पिछले चार महीने में यह दूसरा मौका है जब मुंबई में जियो की सेवाएं ठप पड़ी हैं। कई यूजर्स ने जियो फाइबर के साथ भी दिक्कत आने की शिकायत की है। रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने मुंबई सर्किल में अपने नेटवर्क को बंद कर दिया है। मध्यप्रदेश के यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी जियो फाइबर के साथ हो रही है