लखनऊ ( राजू ,स्टेट हेड ) :मंगलवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई । आधी आबादी के हक की लड़ाई के लिए यह पदयात्रा का आयोजन किया गया । सीएम योगी की अगुवाई में ये मार्च पांच कालिदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास से शुरू होकर विधान भवन के पास जाकर खत्म हुआ । योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,केशव प्रसाद मौर्या , प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हुए । साथ में महिला आयोग की अध्यक्ष और आयोग की पूरी टीम मार्च में शामिल हुई । बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हुई । लखनऊ के लगभग सभी वार्ड से महिलाओं की इस मार्च में भागीदारी की । यह मार्च महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की घेराबंदी के लिए हो रहा है।जन आक्रोश महिला पदयात्रा के दौरान मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज बहनों के नेतृत्व में ये आक्रोश मार्च कांग्रेस, सपा, TMC,DMK के महिला विरोधी आरक्षण के खिलाफ जो देशभर में आज आमजन और खासकर आधी आबादी में आक्रोश है उसका प्रतीक लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा। आज यहां हजारों की संख्या में बहनें इस आक्रोश मार्च का हिस्सा बनने आई हैं आक्रोश मार्च यहां से प्रारंभ होगा…गौरतलब है संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला जा रहा है। पदयात्रा से पहले नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए। फिर पैदल मार्च करते हुए सिविल अस्पताल होते हुए विधानसभा के सामने पहुंचेंगे जहां सीएम योगी का संबोधन भी होगा। बीजेपी इस मामले में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक शक्ति प्रदर्शन करेगी।




