प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत जहां स्मार्ट मीटर अभी हाल ही में लगे हैं, उन्हें 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन यानी कुल 45 दिन तक उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। वहीं, जीरो बैलेंस होने पर भी अधिकतम तीन दिन या 200 रुपये तक (दो किलोवाट भार तक) बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय रहते सतर्क करने के लिए पांच-स्तरीय एसएमएस अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें बैलेंस 30 प्रतिशत होने, 10 प्रतिशत होने, बैलेंस खत्म होने, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले और डिस्कनेक्शन के बाद संदेश भेजे जाएंगे। साथ ही रविवार और अन्य अवकाश के दिन किसी भी स्थिति में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।गर्मी को देखते हुए मंत्री ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हिदायत दी कि ट्रांसफार्मर बदलने में देरी न हो, ढीले तार और स्पार्किंग की समस्या तुरंत ठीक की जाए और मरम्मत के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट चुके हैं, उनसे फोन के जरिये संपर्क कर समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा/अध्यक्ष पावर कारपोरेशन आशीष गोयल, डीजी विजिलेंस जय नारायण सिंह सहित सभी डिस्काम के एमडी और जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
Related Articles
Lucknow : देवेश चतुर्वेदी हो सकते है उत्तर प्रदेश के अगले मुख्य सचिव !
लखनऊ ( राजू ,स्टेट हेड ): उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव की. चर्चाएं तेज़ हो गयी है . दरअसल, मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल इस माह जुलाई 2025 में खत्म हो जाएगा. उससे पहले राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था संभालने के लिए नया मुख्य सचिव मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार IAS […]
GHAZIABAD NEWS : बहन जी और अखिलेश ने 21 चीनी मिलों को बेचने का काम किया :शाह
गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कहीं पर माफिया दिखाई पड़ता है तो तीन ही ही जगह दिखाई देता है। एक उत्तर प्रदेश के बाहर, दूसरा जेल में है और तीसरा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशियों की सूची में। उत्तर प्रदेश के अंदर 42 […]
Jhasi News : उनका नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी : Cm Yogi
झांसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या के कारण कई युवक शादी के बिना रह जाते थे क्योंकि कोई अपनी कन्या की शादी बुंदेलखंड में नहीं करना चाहता था, लेकिन अब यहां किसी नौजवान को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा। हर घर नल की […]




