लखनऊ

Lucknow : कैसरबाग पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 12 खोए मोबाइल मालिकों को सौंपे

लखनऊ( रज़ी अहमद ,संवाददाता ): पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना कैसरबाग पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए खोए और गिरे हुए 12 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल का प्रभावी और कुशल प्रयोग करते हुए यह सफलता हासिल की।

जिन लोगों के मोबाइल खो गए थे, उन्होंने CEIR पोर्टल पर अपनी सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने अथक प्रयास और तकनीकी मदद से अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइलों को बरामद किया। शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन सौंपे।

मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया। बरामद मोबाइलों में रियलमी, ओप्पो, वनप्लस, पोको, वीवो, सैमसंग और मोटो जैसे कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल पाने वालों में बरेली, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, बांदा, आजमगढ़, बाराबंकी और लखनऊ के लोग शामिल हैं।

इस बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार की सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।