लखनऊ ( DNM NETWORK):
Indo American Business Chamber of SME के तत्वावधान में शनिवार को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण हाई टी एवं बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों को सशक्त बनाने तथा लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) क्षेत्र में नए अवसरों की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया इस विशेष अवसर पर कनाडा के ओंटारियो प्रांत की लघु एवं मध्यम उद्यम (SME) मंत्री Nina Tangri मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही उनके आगमन से भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक सहयोग, निवेश संभावनाओं तथा तकनीकी आदान-प्रदान को नई दिशा मिलने की उम्मीद बनी
कार्यक्रम में लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमी, उद्योगपति, निर्यातक, स्टार्टअप प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । यह मंच प्रतिभागियों को एक-दूसरे के साथ संवाद स्थापित करने, नए व्यापारिक संबंध विकसित करने तथा वैश्विक बाजार की संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान करा रहा है
चैंबर के चेयरमैन डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं और नए उद्यमियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा।
इस अवसर पर लघु उद्योग विभाग के अधिकारीगण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं सहयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की




