Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : लखनऊ के उत्कर्ष का जलवा: 52 चौकों और 6 छक्कों की मदद से जड़ा ऐतिहासिक तिहरा शतक…

लखनऊ ( सुष्मिता सिंह,DNM NETWORK) :  क्रिकेट में देशभर के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। जहां टीम इंडिया  दुनियाभर की टीमों को लगातार धूल चटा रही हैं वहीं भारत की अंडर 19 की टीम ने भी टी-20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया। वहीं छोटे स्तर पर भी भारतीय खिलाड़ी अपने जौहर का लोहा मनवा रहे हैं। इसी तरह उभरते खिलाड़ियों में एक नाम लखनऊ से भी जुड़ गया है। REPL स्पोर्ट्स अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ के उत्कर्ष यादव ने 145 गेंदों पर 52 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 311 रन बनाकर ऐतिहासिक तिहरा शतक जड़ा  और पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।