Breaking स्पोर्ट्स

Sports : टी 20 वर्ल्डकप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर..19 साल बाद जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

कोलंबो- टी20 विश्व कप में हैरान कर देने वाला बड़ा उलटफेर, 19 साल बाद जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास और विश्व की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया

ग्रुप मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 146 रन पर समेट दिया, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में बिखर गई

क्रिकेट जगत में इस जीत को सनसनीखेज माना जा रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष टीमों में शामिल है, जबकि जिम्बाब्वे को आम तौर पर कमजोर टीमों में गिना जाता है

19 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पर यह जीत जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकती है क्योंकि इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में अपने ग्रुप में जिंबॉब्वे से पीछे यानि तीसरे नम्बर पर हो गया है