Breaking नई दिल्ली

मोदी सरकार की नई स्कीम: एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, यात्रियों को होगा फायदा

मोदी सरकार हवाई यात्रियों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। सरकार एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सस्ते खानपान की व्यवस्था करने जा रही है। अब हवाई अड्डों पर यात्री अपने बजट के अनुसार चाय, कॉफी, स्नैक्स और पानी जैसे जरूरी खाने-पीने की चीजें सस्ते में खरीद सकेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार का उद्देश्य हवाई यात्रा को और किफायती और समावेशी बनाना है।