Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : हज से लौटे हज यात्रियों का मोहसिन रज़ा ने किया गर्मजोशी से स्वागत…

लखनऊ ( DNM NETWORK): हज से लौटे हज यात्रियों का मोहसिन रज़ा (अध्यक्ष, उo प्रo राज्य हज समिति) ने लखनऊ एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत।

मक्का मदीना से लगभग एक माह बाद मुक़द्दस सफ़र से लौट रहे आज़मीन ए हज अब हज कर के अपने वतन वापस हाजी बन कर आ रहे हैं

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से पवित्र हज यात्रा पर गए हाजियों का घर वापसी का सिलसिला आज से प्रारंभ हो चुका है, लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हज कर के लौट रहे हज यात्रियों का पहला जत्था आज दिनांक 22 जून 2024 को लगभग 3.30pm par 298 हाजियों के साथ वापस लौटा।

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष और हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य श्री मोहसिन रज़ा ने हज यात्रियों के जत्थे का पुष्प दे कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, मोहसिन रज़ा ने मुक़द्दस हज यात्रा से लौटे हाजियों को गले लगा कर उन्हें हज सफलतापूर्वक पूर्ण करने की मुबारकबाद दी, हाजियों ने बेहतर हज सुविधाओं के लिए सरकार का धन्यवाद किया तथा हज यात्रा पर गए लोगो ने अल्लाह से देश में अमन- शांति बने रहने और देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ भी की।