Breaking अयोध्या उत्तर प्रदेश

Ram Mandir News : सीएम योगी, मौर्य के साथ करीब 250 संतो की मौजूदगी में रामलला ने धारण किया हरा वस्त्र

अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य भवन के गर्भगृह की आधारशिला आज सीएम योगी आदित्यनाथ रखेंगे। इसके लिए वे अयोध्या पहुंच गए हैं। सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए। इससे पहले मंदिर परिसर में विविध अनुष्ठान के कार्यक्रम चल रहे हैं। रामलला के गर्भ गृह स्थल के पास रामार्चा, दुर्गा सप्तशती, भगवान शंकर का रुद्राभिषेक, राम रक्षा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के पाठ का परायण हो रहा है, जिसे अलग-अलग शुभ समय पर 5 प्रकांड विद्वानों की टीम के करीब 40 सदस्य कर रहे हैं। बुधवार 1 जून को सुबह 9.30 बजे तराशे गए पत्थरों से गर्भ गृह के निर्माण के साथ मुख्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।