अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए पिता के द्वारा ली गई लाइसेंसी बंदूक आज पिता के 10 वर्षीय लाड़ले बेटे की मौत का कारण बन गई। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के राईन नगर का है, जहां पिता की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली 10 वर्षीय बेटे को लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है । पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंडी में आढ़त का काम करने वाले मोहम्मद फरीद अपनी पत्नी अस्फिया बेटी फरिहा और 10 वर्षीय बेटे मोहम्मद अली के साथ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज के पास राईन नगर में रहते हैं। मोहम्मद फरीद का सोमवार को सुबह अपने पड़ोसी शमीम बालवर से कुछ विवाद हो गया विवाद के बाद फरीद अपने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लोड करके शमीम की तरफ भागे तभी गुस्से में बंदूक लेकर जा रहे फरीद को लोगों ने रोक लिया और भरी हुई बंदूक को घर में रखवा दिया। पड़ोसी बालवर शमीम से हुए झगड़े के मामले में ठाकुरगंज पुलिस मौके पहुंची और फरीद को लेकर थाने चली गई। फरीद झगड़े के मामले में थाने पर थे और घर में रखी भरी हुई लाइसेंसी बंदूक से उनका बेटा अली खेल रहा था, बिस्तर पर रखी बंदूक से खेल रहे फरीद के 10 वर्षीय बेटे मोहम्मद अली से बंदूक से अचानक गोली चली और गोली उसके सीने में लग गई। बंदूक की गोली से घायल बच्चे को परिवार वालों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह बालवर शमीम से झगड़े के मामले में फरीद को थाने लाया गया था तभी उनके घर में ये घटना हो गई। बताया जा रहा है कि मंडी में आढ़त चलाने वाले फरीद के दो भाइयों ने फरीद को झगड़े के वक्त भरी हुई बंदूक ले जाने से रोका था और बंदूक घर में रखवा दी थी । इत्तेफाक से फरीद गुस्से की हालत में बंदूक को अनलोड करना भूल गए और लापरवाही वश घर में रखी गई बंदूक से फरीद का बेटा खेल रहा था तभी अचानक गोली चली और 10 वर्षीय मासूम मोहम्मद अली की जान चली गई। अपनी और अपनों की जान की हिफाजत के लिए लिए गए लाइसेंसी असलहे से अपनों की मौत का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार लाइसेंस असलहे अपनी और अपनों की मौत का कारण बन चुके हैं। ईद से महज 14 दिन पूर्व रमजान के पवित्र महीने में मासूम मोहम्मद अली की हुई मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक की गोली से मौत की नींद सोया मोहम्मद अली बहुत ही खुश मिजाज और हंसमुख बच्चा था।
Related Articles
Lucknow : सूचना निदेशालय में गुणवत्तापरक लघु फिल्म निर्माण के सम्बन्ध में आयोजित हुयी कार्यशाला
लखनऊ ( DNM NETWORK):प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ.प्र. लखनऊ के सभागार में गुणवत्तापरक लघु फिल्म निर्माण के सम्बन्ध में आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ किया। उन्होंने कार्यशाला में आये फिल्म निर्माण विशेषज्ञों द्वारा अपने अनुभव शेयर करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापरक लघु फिल्म बनाने के लिए […]
Up Election Update : सुबह नौ बजे तक 8.02 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से पहले ईवीएम को परखा, उसके बाद मतदाता को पोलिंग बूथ में प्रवेश मिला। इस चरण में मैदान में उतरे 693 प्रत्याशियों में 90 महिलाएं हैं। पांचवें […]
Budget 2024-2025: यूपी में 7,36,437.71 करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में किया गया पेश
लखनऊ ( DNM NETWORK):उत्तर प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश किया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार का यह आठवां बजट है। यूपी सरकार एक बार फिर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर दे रहा है। यूपी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। योगी […]




