Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow News : कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण बूथ का किया निरीक्षण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में टीकाकरण बूथ पर 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए प्रीकाशन डोज की सुविधा का निरीक्षण किया,उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने मजबूती से लड़ा है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। सर्वाधिक टेस्ट, वैक्सीन देने वाला राज्य वर्तमान में UP है। उत्तर प्रदेश ने अब तक 29 करोड़ 54 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी हैं। 15-17 आयु वर्ग के युवाओं के वैक्सीन कैंपेन में अब तक हम प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख 22 हजार से अधिक युवाओं को वैक्सीन की डोज दे चुके हैं।