Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स

लखनऊ : विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को चारों ओर से सराहना मिल रही है। उनकी ये फिल्म दर्शकों के दिल को तो छू ही रही है, साथ ही राज्य सरकारों द्वारा भी इसे सराहा जा रहा है। राज्य सरकारें भी इस फिल्म को बढ़ावा दे रही हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में भी यह फिल्म टैक्स फ्री हो गई है। इस सिलसिले में कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कर विभाग को इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं।
फिल्म को टैक्स फ्री करने वाला यूपी सातवां राज्य है। इससे पहले हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक, त्रिपुरा और गोवा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। कुल मिलाकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अब तक 7 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है