विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचार के दौरान में बिहार की काफी चर्चित गायिका नेहा सिंह राठौर का गीत यूपी में का बा का भाजपा के सांसद रवि किशन के बाद अब उत्तर प्रदेश जनता ने भी जवाब दे दिया है।
उत्तर प्रदेश में सात चरण के मतदान के बाद गुरुवार को रुझान में भाजपा को बड़ी बढ़त की ओर देख जनता के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी एक स्वर में कहने लगे हैं कि यूपी में बाबा। इससे पहले भी भाजपा के कार्यकर्ता कह रहे थे कि अब 10 मार्च बताई ईवीएम में का बा। बिहार में का बा गाकर सुर्खियां बटोरने वाली नेहा सिंह ‘यूपी में का बा’ गाने के साथ चर्चा में थी। विपक्षी दल भी उनके गाने को लेकर भाजपा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने लगे। इसके बाद गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन शुक्ला ने ‘यूपी में सब बा’ से माहौल बनाने का प्रयास किया। अब उत्तर प्रदेश की जनता ने यूपी में का बा के जवाब में जनता बोली यूपी में बाबा।
