Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Up Election : योगीमय हुआ उत्तर प्रदेश ,रुझानों में बहुमत से आगे पहुंची भाजपा

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। गोवा और मणिपुर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। UP में 260 सीटों पर भाजपा आगे है, सपा को 120 पर बढ़त मिली है। करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव कई हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने भी अच्छी बढ़त बनाई हुई है,