Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow News : विधान परिषद के नेता विरोधी दल अहमद हसन का निधन,सीएम ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।वह सपा के कद्दावर नेता थे। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। वह अंबेडकरनगर के जलालपुर के मूल निवासी थे। एक आईपीएस अधिकारी के तौर पर रिटायर होने के बाद उन्होंने सपा से राजनीति शुरू की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है