औरैया : बेला के भदौरा गांव में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा सरकार बनी तो कर्मचारियों की समस्याएं हल करने को आयोग गठित होगा। उनकी सारी मांगें मान ली जाएंगी।
भाजपा जातिवादी-पूंजीवादी पार्टी। यूपी में अपराध बढ़े हैं। दलितों-पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नौकरियों में कोटा पूरा नहीं किया गया है। पक्षपात है। मुस्लिम व ब्राह्मण उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। गलत आर्थिक नीतियों के कारण गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ी है। सपा की सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बनने देना है। इसमें गुंडों का ही राज रहा। विशेष क्षेत्र व विशेष समाज के लोगों का ही विकास हुआ। एससी-एसटी का सरकारी क्षेत्रों में आरक्षण खत्म किया। कोर्ट के निर्णय की आड़ में एससी एसटी का डिमोशन कर दिया गया। कांग्रेस ने मंडल कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं की। संघर्ष करके लागू कराया गया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया।
