रामपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर में विजय रथ यात्रा के जरिए सियासी माहौल गर्माएंगे। वह शहर और स्वार विधानसभा के साथ ही अब बिलासपुर व मिलक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए भी वोट मांगेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव को बुधवार को रामपुर आना था,लेकिन बारिश की वजह से उनके आगमन का कार्यक्रम रद्ध हो गया था। अब अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर आएंगे। सपा नगराध्यक्ष आसिम राजा के अनुसार सपा मुखिया शुक्रवार को आएंगे। कार्यक्रम में मामूली फेरबदल किया गया है। वह शुक्रवार को 11.45 बजे हेलीकाप्टर से शाहबाद पहुंचेंगे। यहां पर वह दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे केमरी में जनसभा को संबोधित करेंगे और सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगे। वह दोपहर दो बजे रामपुर शहर पहुंचेंगे,जहां से वह विजय रथ यात्रा निकालेंगे। उनकी विजय यात्रा अब पार्टी कार्यालय से होती हुई जेल रोड तिराहा पहुंचेगी,जहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद वह शाम तीन बजे खौद में जनसभा करेंगे। अखिलेश इसके बाद शाम को स्वार, मसवसी, दढ़ियाल होते हुए शाम 5.30 बजे टांडा पहुंचेंगे।अखिलेश की रामपुर में आज निकलेगी विजययात्रा
