Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

UP ELECTION : प्रियंका गांधी वाड्रा आज जारी करेंगी ‘उन्नति विधान’, घोषणा पत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर ‘उन्नति विधान’ नामक यह घोषणापत्र जारी करेंगी। इस घोषणापत्र में पार्टी ने प्रदेश की तरक्की का खाका खींचा है। घोषणापत्र के जरिये कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनाये गए प्रयोगों को उत्तर प्रदेश में दोहराने की कोशिश भी करेगी। इससे पहले कांग्रेस महिलाओं और युवाओं के लिए अलग-अलग घोषणापत्र जारी कर चुकी है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह चुके हैं कि यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो निराश्रित पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए उनके राज्य की तर्ज पर यहां भी गोधन न्याय योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों से सरकार दो रुपये प्रति किलो की दर से किसानों से गोबर खरीदती है। गोबर से तैयार की गई वर्मी कंपोस्ट किसानों को सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जाती है।