लखनऊ: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची। एयरपोर्ट पर ममता बनर्जी का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। ममता बनर्जी 8 फरवरी को लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी। ममता बनर्जी आज लखनऊ में ही रुकेंगी। मंगलवार 8 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे वह समाजवादी पार्टी कार्यालय में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जिताने की अपील भी करेंगी। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंद ने बताया कि ममता बनर्जी आठ फरवरी को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी। वह यूपी में अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी। अखिलेश यादव और ममता बनर्जी लखनऊ में एक साझा संवाददाता सम्मेलन के साथ वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।




