Breaking आगरा उत्तर प्रदेश

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने एसडीओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा

 

डीएनएम न्यूज़ एजेंसी आगरा
                         डीएनएम न्यूज़ एजेंसी आगरा

आगरा. आरएसएस कार्यकर्ता और शमसाबाद के विजली विभाग के एसडीओ के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया।

जनपद आगरा के शमसाबाद के विधुत स्टेशन पर आरएसएस के कार्यकर्ता एसडीओ वीके सिन्हा के पास किसी काम से गए थे। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसकी जानकारी आरएसएस कार्यकर्ता ने पार्टी नेताओं को दी। कुछ ही देर में पूर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सेकड़ो कार्यकर्ता बिजलीघर शमसाबाद पहुंचे,और एसडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए विजलीघर का घेराब किया।

और कार्यवाही की माँग की। वही भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने एसडीओ को कार्यालय से बाहर खींचने का भी प्रयास किया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शमसाबाद कार्यालय पहुंचे और हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया। पर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में भी कुछ अधिकारी सपा मानसिकता से ग्रस्त होकर कार्य कर जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उधर, एसडीओ पीके सिन्हा ने अभद्रता के आरोप को निराधार बताया है।