
अयोध्या. में भगवान श्रीराम लला के दर्शन पूजन और हो रहे भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य देखने को आजकल देश-विदेश के सभी हिंदू राम भक्त लालायित व उत्सुक है। जिसके चलते अयोध्या में राम भक्तों का आज दिन भर जमावड़ा लग रहा है। वही आपको बता दे की
मध्य प्रदेश के इंदौर से कांग्रेस के विधानसभा 1 के विधायक संजय शुक्ला और सुप्रसिद्ध कथा वाचिका डॉ प्रज्ञा भारती के नेतृत्व में कुल 600 राम भक्तों ने अयोध्या पहुँच कर जानकी घाट बड़ास्थान मंदिर में दर्शन पूजन कर बड़ा स्थान के महन्त रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजयशरण महराज से आशीर्वाद लिए। यहां से प्रसाद ग्रहणकर साय काल 3 बजे जत्थों के रूप में बारी बारी से जाकर भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन किए।
वही सुप्रसिद्ध कथा वाचिका प्रज्ञा भारती ने बताया कि सभी राम भक्तों की आज मुरादे पूरी हुई हैं। सभी की इच्छा रहेगी भगवान का भव्य राम मंदिर जल्द बने। वहीं दूसरी ओर इंदौर के विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि हम हर वर्ष अपने विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो रामभक्तों को लाकर दर्शन पूजन कराते हैं। इसी क्रम में आज 600 राम भक्तों ने भगवान राम लला का दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किया है। और अगले महीने व हर महीने अपने वार्ड से 600 लोगो को अयोध्या लाकर रामलला, हनुमानगढ़ी,माँ सरयू की आरती व धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे।


