Breaking उत्तर प्रदेश कासगंज

सपा बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

डीएनएम न्यूज़ एजेंसी कासगंज
                                   डीएनएम न्यूज़ एजेंसी कासगंज

कासगंज. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर एक यूथ दस बूथ अभियान के तहत कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में सपा नगर कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नगर बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही बैठक में जिला बूथ प्रभारी के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी शाहरुख राज ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर प्रदेश में आगामी 2022 के चुनाव को लेकर कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर के सपा नगर कार्यालय पर नगर बूथ कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला बूथ प्रभारी शाहरुख राज ने बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जिसमें उन्होंने बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने-अपने बूथ के लिए लगन व मेहनत के साथ काम करें और 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनने की बात कही।

वही बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहाकि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ से एक यूथ दस बूथ के तहत अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते इस बैठक का आयोजन किया गया है। वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहाकि जहां-जहां भी हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंच रहे हैं वहां एक जन सैलाब देखने को मिल रहा है लोगों में आक्रोश है।

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहाकि जिस तरह की नाकामी भारतीय जनता पार्टी की सरकार की रही है और जो घोषणा पत्र जिसको ये संकल्प पत्र कहते हैं उसमें एक झूठ का पुलिंदा नजर आएगा जो वायदे इन्होंने किए थे जैसे कि 70 लाख नौकरियां, 20 हजार करोड़ का सिंचाई फंड, 25 मेडिकल कॉलेज, 10 वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने के वायदे किए थे जिसे भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पाई। भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र 2017 में पेश किया था झूठ का पुलिंदा है। वहीं सपा प्रवक्ता ने 2012 में सपा सरकार के कार्यकाल की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता जयपाल यादव संचालन राशिद अली ने किया।