Related Articles
कांग्रेश.प्रदेश अध्यक्ष का बीजेपी पर हमला बागपत पहुंचे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार को लेकर बड़ा हमला बोला है। दरअसल बागपत पहुंचे कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर प्रमोद पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून काले कानून है कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हैं। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर जुबानी हमला बोला उन्होंने कहा कि भरी ठंड में किसान अपने परिवार के साथ सड़कों पर है। लेकिन सरकार है, कि किसानों की मांग नहीं मान रही। वहीं उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की हठधर्मिता के चलते किसान आज सड़कों पर रहने को मजबूर हो चला है। इतना ही नहीं प्रमोद पांडे ने किसानों पर लगे खालिस्तानी और आतंकवादी होने के आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी बताना बीजेपी के लोगों की मानसिकता को दर्शाता है कि उनकी मानसिकता कितनी नीचे गिर चुकी है।
Posted on Author DNM
Lucknow : वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न विभागों को आवंटित बजट को हर हाल में 20 मार्च, 2023 तक खर्च किया जाना सुनिश्चित करें :वित्त मंत्री
Posted on Author DNM
लखनऊ ( DNM NEWS AGENCY): उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न विभागों को आवंटित बजट को हर हाल में 20 मार्च, 2023 तक खर्च किया जाना सुनिश्चित करें। विभागों के सक्षम अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग करें और आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करायें। बजट […]
बैकफुट पर आया प्रशासन, साप्ताहिक बंदी का आदेश लिया वापस, अब रोजाना की तरह खुलेंगे बाजार।
Posted on Author DNM
उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीज तेजी से कम होने के बाद योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू हटाकर लोगों को बड़ी राहत दी है। अब वीकेंड कर्फ्यू (शनिवार और रविवार) को छोड़कर पांचों दिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खोले जा रहे हैं, लेकिन मेरठ के बाजारों को साप्ताहिक बंदी […]



