Breaking उत्तर प्रदेश कासगंज

अज्ञात कारणों से लगी आग 10 बीघा की पराली जलकर राख

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क कासगंज
                                            डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क कासगंज

कासगंज. अमांपुर क्षेत्र के गांव चौपारा निवासी नरेश कुमार ने पशुओं के चारे के लिए 10 बीघा धान की फसल की पराली जमा की थी। बीती रात अचानक रात के समय किसी शरारती तत्व ने उसमें आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई आग पर काबू पाने तक पराल जल चुकी थी।

पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। चौपारा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसने चौपारा गांव में ठेके पर जमीन ले रखी है। धान के सीजन में उसने खेत में करीब 10 बीघा की पराल पशुओं के चारे के लिए एकत्रित की थी।

बीती देर रात पराल में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब पराल में आग लगी हुई देखी तो इसकी सूचना पुलिस और दमकन केंद्र में दी। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची पराली जलकर राख हो गई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पराली जलने से उसका 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।