Breaking राशिफल

आज विवाद सुलझाने का ये है शुभ समय इन राशि वालों का अच्छा बीतेगा समय तुला और मकर

 

दशहरे के दिन वृष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों का दिन संतोषजनक रहेगा। ज्यादातर काम अच्छे ढंग से पूरे हो सकेंगे। इसके अलावा मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को योजना बनानी होगी

दशहरा या विजयदशमी (15 अक्टूबर) के दिन चंद्रमा शनि की स्वराशि मकर में रात 9:16 बजे तक रहेगा। इस दौरान धनिष्ठा नक्षत्र (मंगल के स्वामित्व वाला) होगा।

विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त-

यात्रा: किसी भी व्यवसाय या नौकरी से संबंधित यात्रा की प्लानिंग सुबह 6:30 बजे से सुबह 7:50 बजे तक या शाम 4:25 से शाम 5:45 बजे तक बीच बनानी चाहिए।

निवेश: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:05 बजे के बीच किसी भी निवेश या भुगतान जारी करने की योजना न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। ऐसे में इस दौरान किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेने से बचें।

शेयर बाजार: मेष और कुंभ राशि वालों को आज शेयर ट्रेडिंग से बचना चाहिए। बाकी राशि वालों के लिए खरीदने/बेचने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 से 11:25 बजे तक है।

सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना, आवेदन पत्र या पर्सनल मीटिंग दोपहर 2:56 बजे से शाम 4:21 बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।

नई व्यावसायिक गतिविधि की शुरुआत: सुबह 8 बजे से 10:40 बजे तक की अवधि में कोई भी नया शुरू करने के लिए शुभ है।

बिजनेस मीटिंग: कस्टमर या बिजनेस पार्टनर के साथ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग और साइन या नए काम की शुरुआत सुबह 7:50 से 9:10 बजे या दोपहर 12:30 से दोपहर 1:30 बजे के बीच की जानी चाहिए।

ट्रेनिंग और भर्ती: अगर आप किसी प्रशिक्षण या करियर में तरक्की के लिए योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम को होस्ट करना चाहते हैं तो, यह काम दोपहर 12:05 से 1:25 बजे के बीच करना शुभ रहेगा।

कानूनी मामले और विवाद समाधान: व्यवसाय से संबंधित सभी कानूनी मामले या विवाद या निवेश दोपहर 1:35 से 2:55 बजे के बीच