Breaking उत्तर प्रदेश फ़िरोज़ाबाद

फिरोजाबाद में बुधवार को प्रवेश करेगी प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क फ़िरोज़ाबाद
डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क फ़िरोज़ाबाद

 

फिरोजाबाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा 13 अक्टूबर को फिरोजाबाद आएगी। जिसमें पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लोगों से रूबरू होंगे। यह जानकारी एटा चौराहे पर स्थित प्रिंस जैन के प्रतिष्ठान पर प्रोफ़ेसर अनिल यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। अध्यक्षता मोनी सिंह मीडिया प्रभारी लखनऊ ने की।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा 12 अक्टूबर को मथुरा के वृंदावन से प्रारम्भ होगी जो रात्रि में आगरा में विश्राम करेगी। यह रथ यात्रा 13 अक्टूबर को फिरोजाबाद जिले में प्रवेश करेगी जो टूंडला, फिरोजाबाद भ्रमण करती हुई शिकोहाबाद दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। जहां रथयात्रा में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया जायेगा। जहां पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लोगों से रूबरू होंगे। जहां वह अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे। इसके बाद रथयात्रा सिरसागंज के लिए रवाना होगी जहां बाबा की शाला वीरांगना अवंतीबाई स्कूल पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का मकसद समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना है। आगामी चुनाव में पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से तय होगा। उन्होंने बताया कि प्रसपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
प्रेसवार्ता के दौरान नरेश प्रसाद यादव, मंगल यादव, प्रवेश यादव, पिंकी यादव ,विवेक जैन,प्रिंस जैन,संभव जैन, रंजीत यादव ,श्याम सुंदर यादव, भूरी सिंह, आकाश यादव, विष्णु कांत यादव ,मोनू यादव आदि मौजूद रहे।