आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा में कोरोना 455वीं मौत, तीन दिन बाद मिला एक नया पॉजिटिव, अब 56 सक्रिय मरीज

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क आगरा
डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क आगरा

आगरा में तीन दिन बाद एक मरीज मिला है। पिछले दो दिनों से संक्रमण शून्य रहा। कोई नया मरीज नहीं मिला था। जिले में गुरुवार को 7,832 लोगों की जांच की गई है। जिले में अब 56 सक्रिय मरीज हैं।

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम चुकी है। पिछले 24 घंटे में एक नया संक्रमित और मिला है। दो मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में 56 सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार को एक और संक्रमित की मौत से मृतक संख्या 455 हो गई।

ताजनगरी में तीन दिन बाद एक मरीज मिला है। पिछले दो दिनों से संक्रमण शून्य रहा। कोई नया मरीज नहीं मिला था। जिले में गुरुवार को 7,832 लोगों की जांच की गई है। जिले में अब 56 सक्रिय मरीज हैं। 455 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार तक 12.37 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25,715 मरीज मिले। 25,205 मरीज ठीक हो गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.01 फीसदी है।

बाह में 1237 लोगों को लगे टीके
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह क्षेत्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 1237 लोगों को टीके लगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस दौरान 172 मरीजों की कोरोना की जांच भी हुई। जिनमें कोई पॉजिटिव नहीं निकला है।