Breaking उत्तर प्रदेश उत्तराखंड छतीसगढ़ दिल्ली देश – विदेश नई दिल्ली महाराष्ट्र राजनीति लखनऊ विहार हरियाणा

प्रयागराज के पूर्व भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना से निधन, दिल्ली में हो रहा था इलाज।

डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क
पूर्व भाजपा सांसद चरण गुप्ता .डीएनएम न्यूज़ नेटवर्क

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों ने अपने यहां तमाम पाबंदियां लगा दीं हैं। बावजूद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में आज यानी शनिवार को 1.45 लाख नए मरीज मिले हैं। वहीं 773 मरीजों की कोरोना वायरस से जान चली गई है। दूसरी ओर कई राज्य ऑक्सीजन, कोरोना इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं, वेंटिलेटर और अस्पतालों में बेड कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे देश इस महामारी को कैसे हराएगा

प्रयागराज के पूर्व सांसद का कोरोना से निधन

उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज से भाजपा के सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना से निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद श्यामाचरण गुप्ता को नई दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज लाने के प्रयास में लगे स्वजन का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन इसका फैसला करेगा। जो निर्णय होगा उसके बाद आगे कदम उठाया जाएगा।

 

प्रयागराज के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता 31 मार्च कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद श्यामाचरण गुप्ता को प्रयागराज में स्वरूपरानी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, तो वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया पर कोई सुधार नहीं हुआ। देर रात को उनका निधन हो गया। पूर्व सांसद की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव है।

कोरोना की मार: गुजरात में सोने का कारोबार हुआ मंदा

गुजरात में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से सूरत में सोने का कारोबार मंदा हो गया है। एक सर्राफा व्यापारी ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से लोग सोना कम खरीद रहे हैं। पिछले 4-5 दिन से व्यापार में कमी आई है।

देश: अब तक इतने लोगों की हुई कोविड जांच

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कोरोना जांच में तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के कुल 25,52,14,803 नमूनों की जांच हो चुकी है। इनमें से 11,73,219 नमूनों की शुक्रवार को जांच हुई।

https://twitter.com/ANI/status/1380725870587826177?s=20

इंदौर: दवाओं और ऑक्सीजन की किल्लत, कोरोना भगाने को मंत्री ने की देवी अहिल्या की पूजा
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना से जंग के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर अस्पताल में बेड तक की किल्लत हो गई है। कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को दुरुस्त करने के बजाय जनप्रतिनिधि अलग ही राग अलाप रहे हैं। शुक्रवार को मंत्री उषा ठाकुर ने कोरोना को भगाने के लिए एयरपोर्ट पर देवी अहिल्या की पूजा की। इंदौर में शुक्रवार को ऑक्सीजन संकट बना रहा। वर्मा अस्पताल के आईसीयू में 56 मरीज थे और केवल 5 ऑक्सीजन सिलेंडर बचे थे। मुश्किल से इंतजाम हुआ। खजराना के पटेल हॉस्पिटल में मरीजों को शिफ्ट होने के लिए कहना पड़ा।

 

भोपाल में एक दिन में रिकॉर्ड 736 नए मरीज मिले

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 736 ताे प्रदेश में 4882 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 13 फीसदी पहुंच गई है। अप्रैल के पहले हफ्ते में 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं। रफ्तार ऐसी ही रही, तो अप्रैल अंत तक संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार पहुंच जाएगी। भोपाल में सक्रिय मामले 5011 हैं। वहीं प्रदेश में यह आंकड़ा 30 हजार 486 हो गया है। वर्तमान में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले इंदौर में हैं। यहां 6921 सक्रिय मामले हैं। अब मुरैना, छतरपुर, सीधी, श्योपुर, भिंड ही ऐसे जिले हैं, जहां 100 से कम सक्रिय मामले हैं।

आगरा: 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना के मरीजों में वृद्धि को देखते हुए मास्क के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय आगरा ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं है। इसकी वजह अगर उनकी स्थिति बिगड़ती है, तो किसी तरह के नुकसान को रोकना है। उनको अस्पताल में ही भर्ती किया जाएगा ताकि डॉक्टरों कि निगरानी में देखरेख हो सके। बता दें कि आगरा में फिलहाल 500 के करीब सक्रिय मामले हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1380707670965940224?s=20

मुंबई में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि देखते हुए आज से दो दिवसीय वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है।इस दौरान, मुंबई के बांद्रा में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान दिखीं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1380703080463790084?s=20

प्रयागराज के पूर्व भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना से निधन, दिल्ली में हो रहा था इलाज

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों ने अपने यहां तमाम पाबंदियां लगा दीं हैं। बावजूद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में आज यानी शनिवार को 1.45 लाख नए मरीज मिले हैं। वहीं 773 मरीजों की कोरोना वायरस से जान चली गई है। दूसरी ओर कई राज्य ऑक्सीजन, कोरोना इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं, वेंटिलेटर और अस्पतालों में बेड कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे देश इस महामारी को कैसे हराएगा?