
फ़िरोज़ाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंर्तगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसमे पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी अभियुक्त हरिकांत पुत्र मुकेश कुमार को एफसीआई गौदाम के पास से गिरफ्तार किया उसके पश्चात की गई
तलाशी के उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर के साथ 2 जिंदा कारतूत बरामद किया गया। गिरफ्तारी औऱ अवैध तंमचे की बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराधी के गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसे आज शिकोहाबाद पुलिस ने सकुशल गिरफ्तार किया।




