गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर से बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिस बल को मुस्तैद रखा गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे रूट पर सतर्कता बरती गई।





