Breaking फ़िरोज़ाबाद

Firozabad : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने फ़िरोज़ाबाद में किया वृक्षारोपण

फ़िरोज़ाबाद ( राजू ,स्टेट हेड ) :उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने फ़िरोज़ाबाद में वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 हर खेत मेड पर पेड़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि समाज की बहार सेवा दे पाए प्राकृतिक संसाधन दिया हम आप जानते है साइंस के स्टूडेंट जानते है जो जीवन के लिए बहुत महतवपूर्ण है जीवन में पेड़-पौधों का बहुत बड़ा महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ पेड़ों के संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। पृथ्वी पर हमारे अस्तित्व के लिए पर्यावरण सबसे महत्वपूर्ण है। पर्यावरण हमारा पोषण करता है। हमें जीवित रहने में मदद करता है।

जयवीर सिंह ने कहा कि हम हवा, पानी और मिट्टी के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जी-जान से लगना होगा। वन है तो जीवन है और जल है तो कल है, इसी संकल्प के साथ हम सबको इसे सहेज के रखना होगा। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तो हम स्वस्थ रहेंगे। पेड़ के महत्व से हरे भारत की कल्पना की जा सकती है उन्होंने कहा 35 लाख पोधो की भागीदारी मिली बह लक्ष्य पूरा कर लिया गया है इ इससे पहले जयवीर सिंह कल देर शाम पर्यटन भवन में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के सम्बंध में तैयारी बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उसके देखभाल एवं संरक्षित रखने का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पीपल, कदम्ब, गुलमोहर, हरसिंगार, अशोक, गुड़हल, बोगन बेलिया तथा अमलताश के अलावा कार्यालयों, आवासीय परिसर, शैक्षिक संस्थानों में आम, महुआ, जामुन, सागौन, शीशम, अमरूद, मौलश्री, नीली गुलमोहर तथा झीलों एवं तालाबों के किनारे बरगद, सावनी, गूलर, लाल कनेर के पौधे रोपित करने के निर्देश दिये।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि वृक्ष हमारे धरती के श्रृंगार हैं, भारतीय परम्परा में वृक्षों में देवदर्शन किया जाता है। वृक्ष हमारी भारतीय परम्परा एवं संस्कृति से जुड़े हुए हैं, इसलिए आदिकाल से इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण एवं शहरीकरण तथा अत्यधिक मात्रा में कार्बन उत्सर्जन के कारण अतिवृष्टि, सूखा, भीषण गर्मी तथा दैवीय आपदाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह सब जलवायु परिवर्तन के संकेत हैं। इस गम्भीर समस्या के निवारण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले वर्षों में वनाच्छादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से हम सब इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और धरती का वनावरण बढ़ा सकते हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी . डॉक्टर उज्जवल कुमार, एसएसपी आशीष तिवारी, डीएफओ, बीएसए, मेयर कामिनी राठौर,भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला सूचना अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे