लखनऊ

National Doctors Day 2023 : भारत में आज मनाया जा रहा है नेशनल डॉक्टर्स डे

लखनऊ (फैज़ अहमद ,संवाददाता) -National Doctors Day 2023 भारत में हर साल 1 जुलाई का दिन राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार 33वां नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। National Doctors Day पर मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने में सभी डॉक्टर्स के योगदान को सम्मानित किया जाता है। तो जानिए कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत?
देशभर में हर साल की तरह आज भी राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन जीवन बचाने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जश्न मनाने का दिन है, जो बड़े पैमाने पर समाज की सेवा कर रहे हैं। साल 2023 में 33 वां राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाया जा रहा है। जानते हैं कैसे और क्यों हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत, महत्व व इस साल की थीम।

डॉक्टर्स डे का इतिहास
देश में डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत 1 जुलाई 1991 से की गई थी। यह दिन प्रसिद्ध चिकित्सक शिक्षाविद और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। इनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। सन् 1976 में इन्हें भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके तमाम योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 1 जुलाई का दिन ‘डॉक्टर्स डे’ के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस का उद्देश्य
इस दिन को मनाने का उद्देश्य डॉक्टर्स के कर्तव्यों, महत्व और योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह दिन हमें चिकित्सकों के प्रति उन अहम योगदान के लिए अपना आभार व्यक्त करने का अवसर देता है। जो वे अपने रोगियों, जिस समुदाय में वे काम करते हैं और पूरे समाज के लिए करते हैं।

नेशनल डॉक्टर्स डे का महत्व
नेशनल डॉक्टर्स डे डॉक्टर्स को उनके काम के लिए धन्यवाद व सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। बच्चे के जन्म से लेकर हेल्दी लाइफस्टाइल जीने तक में डॉक्टर्स की भूमिका बहुत ही खास होती है। जो लोगों को इसी बात से वाकिफ कराने के लिए डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।