Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Good News : त्रिपुरा में भी बाबा ने बजाया था भाजपा का डंका, सभी पर खिला कमल

लखनऊ( DNM NEWS AGENCY): त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह सीटों पर प्रचार किया था और इन सभी सीटों को मतदाताओं ने भाजपा की झोली में डाल दिया। त्रिपुरा की 60 में से 32 सीटों पर भगवा लहराया। एक सीट भाजपा के सहयोगी दल आइपीएफटी को मिली।
मुख्यमंत्री योगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 की व्यस्तता के बीच समय निकालकर दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा गए थे। पूर्वोत्तर में भी उनके बुलडोजर रैलियों में खड़े दिखे।भाजपा ने 2018 विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल करते हुए त्रिपुरा में सरकार बनाई थी। उस वक्त भी यह चर्चा आम थी कि लगभग ढाई दशक से राज कर रहे कम्युनिस्ट की राजनीति पर विराम लगाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ की भी अहम भूमिका रही।