उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृन्दावन, मथुरा में विकास कार्यां का निरीक्षण किया। इसके तहत उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर जल निगम अर्बन की निर्माणाधीन सीवर लाइन के कार्यां को देखा। उन्होंने निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री जी ने वृन्दावन में साधु-संतों से भेंट की। वार्ता के दौरान उन्होंने संतों के साथ जलपान ग्रहण किया। निरीक्षण से पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने उ0प्र0 पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के परिसर में वृक्षारोपण किया।
