Breaking उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ

लखनऊ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज गुजरात से आए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भेंट की। इनका कहना था कि समाजवादी सरकार जैसा विकास गुजरात में भी नहीं हुआ।

भाजपा विकास से मुंह चुराती है। उसने गुजरात में भी समाज को बांटने तथा नफरत फैलाने का काम किया है। जनता की परेशानियों का निबटारा करने में भी गुजरात सरकार अक्षम है। भाजपा लोकतंत्र में भी अलोकतांत्रिक आचरण करती है।
गुजरात के पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में फर्क है। अपने वादे निभाने में उसकी दिलचस्पी नहीं है। उसकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। लोगों की न्यायोचित मांगों के प्रति भी वह सहानुभूति नहीं दिखाती है
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सन् 2022 का विधानसभा चुनाव निर्णायक साबित होगा। इसके परिणाम का देशव्यापी असर होगा। भाजपा से प्रदेश में समाज का हर वर्ग नाराज है समाजवादी सरकार बनने पर सबके साथ न्याय होगा। विकास के नए-नए काम होंगे। तभी अराजकता पर रोक लग सकेगी।
गुजरात में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय राय के साथ चंदन, अर्जुन, नरेन्द्र पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह राणा, डाॅ0 स्वामी भगवानंद, राकेश यादव, श्रीमती हंसा बहन असोड़ाक, श्रीमती जनक बहन शाह, पवन गुप्ता, विजय, गोपाल पाटिल, बृजेश, धर्मेन्द्र, आवेश राय, अशोक पाल, राजेश पटेल, शुभम राय, राज यादव, राम गोपाल, आनन्द आदि ने श्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।