लखनऊ ( DNM NETWORK):
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (रेन्ज), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी 13 मार्च को अलविदा की नमाज, 14-15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सब-इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा, 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारम्भ तथा 20-21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाए जाने की सम्भावना है। ऐसे में यह अवधि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और यह सुनिश्चित करें कि यह सभी कार्यक्रम शान्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की नई परम्परा शुरू करने की अनुमति न दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के कारण आमजन को असुविधा न हो। समाज-विरोधी अथवा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाई जाए।
मुख्यमंत्री जी ने एस0आई0 भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि 14 और 15 मार्च को प्रदेश के 1,090 परीक्षा केन्द्रों पर चार पालियों में यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 15 लाख 75 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के अन्य जनपदों से आने की सम्भावना को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्रबन्धन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात रहें तथा इण्टेलिजेन्स तंत्र पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रहे। परीक्षा से पूर्व सभी जनपदों में व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराया जाए। सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना का तत्काल खण्डन किया जा सके।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के बाहर पी0आर0वी0-112 की गाड़ी अनिवार्य रूप से तैनात रहे और जिला प्रशासन, भर्ती बोर्ड के साथ समन्वय बनाकर परीक्षा को निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं।
मुख्यमंत्री जी ने चैत्र नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि देवीपाटन मन्दिर (बलरामपुर), शाकुम्भरी देवी मन्दिर (सहारनपुर), माँ विंध्यवासिनी धाम (मीरजापुर), ललिता देवी (सीतापुर) सहित प्रमुख शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की सम्भावना है। अयोध्या में आगामी 27 मार्च को श्रीरामनवमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और भीड़ प्रबन्धन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि नवरात्रि के अवसर पर नगरों और गांवों में मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी तैनात किए जाएं। पुलिस स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी भीड़ प्रबन्धन और फुट पेट्रोलिंग की कार्ययोजना लागू करे।
मुख्यमंत्री जी ने मीरजापुर, बलरामपुर, सीतापुर, अयोध्या, मथुरा और सहारनपुर जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने यह भी कहा कि 19 मार्च को ही माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का अयोध्या और मथुरा आगमन प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति और वितरण सामान्य है। मुख्यमंत्री जी ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कहीं भी किसी प्रकार की घबराहट या कृत्रिम संकट की स्थिति न बनने पाए। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी फील्ड में उतर कर निरीक्षण करते रहें। मुख्यमंत्री जी ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।