उत्तर प्रदेश लखनऊ

LUCKNOW : विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० के प्रतिनिधि मंण्डल ने ऊर्जा राज्यमंत्री 15 सूत्रीय मांगों को लेकर की वार्ता

लखनऊ ( राजू ,स्टेट हेड ) :विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० के प्रतिनिधि मंण्डल से माननीय सोमेन्द्र तोमर जी ऊर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज दिनांक:-21/01/2023 को गौतमपल्ली आवास संख्या 2 पर वार्ता हेतु बुलाया गया। तकनीशियन कर्मचारियों के आमेलन, ग्रेड पे, प्रमोशन व अन्य सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। संघ द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किस तरह से तकनीशियन कर्मचारियों का शोषण नोडल अधिकारी, फीडर प्रभारी एवं कैशियर के तौर पर किया जा रहा है। विभागीय हितों में तकनीशियन कर्मचारियों द्वारा दिन रात जो मेहनत की जा रही है उसकी सराहना माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री जी द्वारा की गई एवं संघ की 15 सूत्रीय मांगों पर वार्ता हुई। माननीय सोमेन्द्र तोमर द्वारा संंघ सदस्यों की समस्याओं का समाधान हेतु अगले माह प्रबंधन चर्चा कर पुनः वार्ता हेतु बलाने के लिए कहा गया साथ ही समस्याओं को गंभीरता से लेकर उसका निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया। संघ की तरफ से केन्द्रीय संरक्षक राम प्रताप सिंह जी एवं कमल कश्यप, केन्द्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह, प्रचार मंत्री इंदल चौधरी, केन्द्रीय संयुक्त मंत्री सुनील यादव,कार्यकारिणी सदस्य सौरभ, लखनऊ जिला अध्यक्ष राम सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,संयुक्त मंत्री आलोक मौर्या, कमलेश कुमारव अन्य सदस्य उपस्थित रहे।