
अयोध्या. भगवान श्रीराम विष्णु के अवतार हैं।सभी भारतीय अयोध्या की परंपरा पर गौरव की अनुभूति करते हैं।हर व्यक्ति अयोध्या की परंपरा के साथ जुड़ना चाहता है दीपोत्सब में कई देशों की रामलीला को बुलाया गया इंडोनेशिया की भी रामलीला आई थी जहां पर दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है इंडोनेशिया के रामलीला में कार्यरत सभी पात्र मुस्लिम थे
इंडोनेशिया जैसा देश जो दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी का देश है और जिसमें सभी कलाकार सभी मुस्लिम थे यह मेरे लिए आश्चर्यजनक था।इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकारों ने कहा कि राम के साथ मेरा आत्मीय संबंध है।राम हमारे पूर्वज हमारे पूर्वजों ने भी अपनी उपासना पद्धति बदली होगी लेकिन राम हमारे पूर्वज है।अयोध्या ने 500 वर्षों का संघर्ष झेला है।
जो अत्याचार करते थे उनके खिलाफ अयोध्या खड़ी रही। प्रधानमंत्री ने 5 अगस्त 2020 को भव्य राम मंदिर का शिलान्यास किया।अब किसी को राम मंदिर निर्माण पर संदेह नहीं है।यह एक अद्भुत क्षण हम लोगों के सामने अयोध्या सूर्यवंश की राजधानी है।सप्त पुरियों में एक अयोध्या विकास के नए अवसर को छूता हुआ दिखाई दे रहा है।



