गोंडा करनैलगंज((प्रिंस कुमार)):-कोरोना काल की वजह से 2 साल बंद रही कावड़ यात्रा। आपको बताते चलें की कजरी तीज का पर्व अपने आप में पौराणिक व आध्यात्मिक महत्व रखता है,और सदियों से लोग इसे आध्यात्मिक दृष्टि से मनाते आ रहे हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों से कांवरियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है और यह पर्व समूचे मंडल की पहचान बनता जा रहा है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले इस कजरी तीज पर्व पर लोग गोंडा जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कटराघाट स्थित पावन सरयू नदी से जल भरकर जिला मुख्यालय पर दुखहरण नाथ शिव मंदिर,खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, करनैलगंज के पांडव कालीन बरखंडी नाथ मंदिर समेत पास पड़ोस के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।





