Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Baadh : यमुना, केन, बेतवा और चंबल में बाढ़ और गंगा का भी लगातार बढ़ रहा हैं  जलस्तर

उत्तर प्रदेश : पहाड़ों पर वर्षा और बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना, केन, बेतवा और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट में नदियां उफान पर हैं, जलालपुर के पास बेतवा के किनारे बने पक्के घाट के मंदिर भी डूब गए हैं। उरई में बेतवा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है तो पहुज का जलस्तर भी काफी तेजी से बढ़ रहा है।
इटावा में कोटा बैराज बांध से 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते चंबल नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। औरैया और फतेहपुर में भी यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। चित्रकूट में यमुना नदी का पानी बढ़ने से कई स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया है
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है। कन्नौज में गंगा किनारे गांवाें में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। कानपुर में बिठूर समेत तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।