Breaking

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड में परेड की ली सलामी

लखनऊ (राजू ,स्टेट हेड ) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता होती है हमने पिछले पांच साल में पुलिस व पीएसी मं 162000 जवानों की भर्ती की। पूर्ववर्ती सरकारों ने पीएसी बल को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया। 54 कंपनी पीएसी समाप्त कर दी गयी थी। इन जवानों को पुलिस बल का हिस्सा बनने से रोकने का प्रयास किया जा रहा था। हमने उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ की पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड में परेड की सलामी लेने के बाद संबोधित कर रहे थे।