रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में मुकाबला रोमांचक हो गया है। एक बार फिर से भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ आगे निकल गए हैं। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रामपुर में भी सपा प्रत्याशी आसिम रजा पिछड़ गए हैं। भाजपा के घनश्याम लोधी ने बढ़त बना ली है आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं, निरहुआ 10854 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 220041 वोट मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 209187 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 181175 मत मिले हैं
